फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If you do not have ration cards DM memo

राशन कार्ड न मिलने पर डीएम को दिया ज्ञापन

Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
If you do not have ration cards DM memo
जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 विकास खंड पौली के बरगदवा गांव के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन कार्ड में हेरा फेरी और काला बाजारी का आरोप लगाया है। इस बाबत ग्रामीणों ने 12 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को दिया। 
विज्ञापन

ग्रामीण रामजन्म, रामअवध, जीतेंद्र, फूलदेव आदि का कहना था कि गांव का कोटेदार मनमानी ढंग से राशन कार्ड में हेरा फेरी कर दिए है। जिसकी शिकायत की गई थी तो अनियमितता पाए जाने पर कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया था। उसके बाद फिर दुकान को बहाल कर दिया गया। जो गलत है। दुकान बहाल होते ही कोटेदार राशन न देने की धमकी देते है। उसके बाद कोटेदार के खिलाफ तहसील दिवस में भी शिकायत किया गया था पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के कार्ड धारक राशन न मिलने से परेशानी झेल रहे है। इसके साथ ही कोटेदार मिट्टी का तेल 20 रुपये लीटर देता है। चीनी भी साल में तीन बार ही देता है। अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन माह का गल्ला नहीं दिया गया। निर्धारित मूल्य से ज्यादा रुपया लिया जाता है। सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा बगैर जांच किए कोटे की रिपोर्ट तैयार की जाती है। ग्रामीणों ने कोटेदार की दुकान को निरस्त करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में रामनयन, चंद्रशेखर यादव, ठाकुर प्रसाद, खदेरू, कोमल, राम सिधारे समेत अन्य शामिल रहे। 
विज्ञापन

कोटेदार के पक्ष में मिले लोग
 विकास खंड पौली के बरगदवा गांव के कुछ लोग कोटेदार के पक्ष में अपना समर्थन देते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए। गांव के कौशलानंद, रामआशीष, रामजीत आदि का कहना था कि चुनाव से खार खाए कुछ लोग कोटेदार के खिलाफ हो गए है और उसकी दुकान को निलंबित कराने की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने डीएम से जांच के बाद ही कुछ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed