फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If there is a fire in the narrow streets, it will be difficult to save them.

Sant Kabir Nagar News: तंग गलियों में लगी आग तो बचाना होगा मुश्किल

Wed, 15 Apr 2026 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
If there is a fire in the narrow streets, it will be difficult to save them.
खलीलाबाद में हनुमानगढ़ी की संकरी गली। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की तंग गलियों में यदि आग लगती है तो उससे बचाव करना लोगों को काफी मुश्किल होगा। कई गलियों में फायर टेंडर की गाड़ी नहीं जा पाती है। मुख्य मार्ग पर ही गाड़ी खड़ी कर आग से बचाव का प्रयास किया जा सकेगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद में कई ऐसी गलियां हैं जहां चार पहिया वाहन नहीं जा पाता है। ऐसे में इन गलियों में कई बड़ी दुकानें और आवासीय परिसर हैं। जहां आग से बचाव के लिए कोई सुरक्षा उपाय नहीं हैं और आग लगने की घटना में वहां फायर टेंडर पहुंचना काफी मुश्किल होगा। इनमें शहर के गोला बाजार दक्षिणी हनुमान मंदिर के आसपास का क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल है। यहां सोने चांदी के कई बड़े कारोबारियों के साथ ही अन्य काफी दुकानें हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बरदहिया बाजार, मीट मंडी रोड आदि कई स्थानों की गलियों की यही दशा है, जहां अग लगने की घटना के बाद दमकल गाड़ी का पहुंच पाना संभव नहीं है।
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

चप्पल की दुकान में आग से हुआ था काफी नुकसान
शहर के गोला बाजार से हनुमानगढ़ी मार्ग पर कुछ वर्ष पूर्व एक चप्पल की दुकान में आग लग गई थी, जिससे भारी नुकसान हुआ। फायर टेंडर की गाड़ियां गली में नहीं घुस सकी थीं। इसकी वजह से उन्हें गोला बाजार मुख्य मार्ग से ही आग को काबू में किया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकानदार का लाखों का नुकसान हो चुका था। इसके अलावा मकान में भी काफी क्षति हुई थी, जिसे सही करने में लंबा समय लग गया।
----------------------
जहां गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं, खाली समय में वहां आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है, जिससे विषम परिस्थितियों में फायर कर्मियों के पहुंचने से पहले लोग अपनी आग से बचाव के लिए प्राथमिक सुरक्षा आसानी से कर सकें। सूचना मिलने पर विभाग भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य के लिए तत्पर रहता है। -अशोक कुमार यादव, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed