{"_id":"67cc879714913103ee0afc05","slug":"if-the-challan-is-issued-thrice-then-the-driving-license-will-be-cancelled-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-129637-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन बार कटा चालान तो निरस्त होगा ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन बार कटा चालान तो निरस्त होगा ड्राइविंग लाइसेंस
Sat, 08 Mar 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एआरटीओ की जांच में लगातार तीन पर यातायात नियम तोड़ने पर लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। फरवरी माह में 27 लोगों का लाइसेंस निरस्त हो चुका है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। जांच के दौरान लगातार यातायात नियम तोड़ने के मामले सामने आने के बाद विभाग ने ऐसे चालकों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
यातायात नियम का उल्लंघन करना लोगों के लिए जानलेवा साबित होता है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे में प्रतिवर्ष हजारों लोगों की जान चली जाती है। दुर्घटना को रोकने के लिए कई विभाग संयुक्त अभियान भी चलाते हैं। विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चलाकर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किया जाता है। इसके बाद भी दुर्घटनाएं कम नहीं हो पाती हैं। ऐसे में उच्चाधिकारियों ने कड़ा रुख अख्तियार करके वाहन चालकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार वाहन जांच अभियान चलायेंगे। जांच के दौरान जो भी वाहन चालक एक ही तरह की गलती करके तीन बार वाहन चलाते हुए पकड़ में आएंगे उनका ड्राइविंग लाइसेंस एआरटीओ कार्यालय से निलंबित कर दिया जाएगा। लाइसेंस निलंबन के बाद वह वाहन चलाने के लिए वैध नहीं माने जाएंगे। उनको अपना लाइसेंस बहाल फिर से कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ेगा। जिसके बाद लाइसेंस का निलंबन समाप्त होगा और वाहन चलाने के लिए अधिकृत होंगे।
विज्ञापन
कोट
एक ही तरह से लगातार तीन बार यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। फरवरी माह में 27 लोगों का लाइसेंस निलंबित किया गया है। इस पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
प्रियंबदा सिंह, एआरटीओ