फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If the booth is strong, the path to victory will be easy.

Sant Kabir Nagar News: बूथ मजबूत होगा तो जीत की राह होगी आसान

Thu, 20 Aug 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
If the booth is strong, the path to victory will be easy.
सेमरियावां में सपा के बूथ अध्यक्ष सेक्टर व जोनल प्रभारी की समीक्षा बैठक हुई। संवाद
सेमरियावां। ब्लॉक चौराहे स्थित एक मैरिज हाल परिसर में समाजवादी पार्टी की बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और जोनल प्रभारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में “मजबूत बूथ-सशक्त संगठन, विजय का संकल्प” के तहत बूथ कमेटियों की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। सेक्टर स्तर पर संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई। बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और जोनल प्रभारियों से उनके क्षेत्रों में संगठन की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सपा नेता रोहित पांडेय ने कहा कि बूथ संगठन पार्टी की सबसे मजबूत नींव है। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाकर मतदाताओं से लगातार संवाद किया जाएगा। सपा प्रदेश सचिव लोरिक यादव ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को और प्रभावी बनाने की जरूरत है। कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ हर बूथ पर पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, जिला पंचायत सदस्य कायनात फातमा, खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, जिला महासचिव विनोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, सुबोध यादव, जावेद अहमद, सैयद फिरोज अशरफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed