फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If administration shows strictness then 56 percent Apar ID is ready

Sant Kabir Nagar News: प्रशासन ने दिखाई सख्ती तो 56 फीसदी अपार आईडी तैयार

Thu, 06 Feb 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
If administration shows strictness then 56 percent Apar ID is ready
खलीलाबाद बीआरसी पर अधार कार्ड बनवाने के लिए खड़े लोग।
संतकबीरनगर। जिले में माध्यमिक व प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की अपार आईडी बन रहा है। जिले में इसकी रफ्तार काफी धीमी थी। इधर प्रशासन की सख्ती पर तीन दिन पूर्व जहां जिले में 30 प्रतिशत ही अपार आईडी बनी हुई थी। लेकिन तीन दिनों में ही यह संख्या बढ़कर 56 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीएम ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी जिसके बाद स्कूलों में तेजी के साथ अपार आईडी बनाने की कार्रवाई हुई। जनपद के कक्षा एक से 12 वीं तक के विद्यालय में छात्रों की अपार आईडी बनाई जानी है। इसको विद्यालय स्तर पर ही बनाया जाना है। जिले में कुल तीन लाख 24 हजार छात्रों की अपार आईडी बननी है। एक फरवरी तक एक लाख 22 हजार अपार आईडी बन पाई थी।
विज्ञापन

जिसके बाद डीएम ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी कि पांच फरवरी तक अपार आईडी में प्रगति नही हुई तो कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद अधिकारियों ने विद्यालयों पर सख्ती दिखाया और बृहस्पतिवार को यह संख्या एक लाख 83 हजार के करीब पहुंच गई। जिले में 56 प्रतिशत तक अपार आईडी बनाई जा चुकी है। जिसके बाद शिक्षा महकमे ने थोड़ी राहत ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि विभाग का कहना है कि निजी स्कूल इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। उन्हें नोटिस दिया गया है। अगर जल्द से जल्द अपार आईडी नहीं बनाते है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed