{"_id":"6a70cfe628b6b01360060112","slug":"idols-from-two-temples-in-the-dharmsinghwa-area-were-damaged-and-thrown-into-a-pond-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154953-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा क्षेत्र के दो मंदिरों की मूर्तियां क्षतिग्रस्त कीं, पोखरे में फेंकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा क्षेत्र के दो मंदिरों की मूर्तियां क्षतिग्रस्त कीं, पोखरे में फेंकीं
Mon, 03 Aug 2026 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को मूर्तियों को उखाड़कर फेंकने और क्षतिग्रस्त करने की घटनाएं सामने आईं। कस्बे के एक मंदिर की मूर्ति उखाड़कर पोखरे में फेंक दी गई। वहीं हरैया गांव के सीवान में स्थित मंदिर में लगी मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों स्थानों पर मूर्ति को पुनः स्थापित करा दिया। सूचना पर एडीएम सत्यप्रकाश व एडिशनल एसपी सुशील कुमार सिंह भी दोनों मंदिरों पर पहुंचे और जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, धर्मसिंहवा कस्बे के मनसा पोखरे पर स्थित मंदिर पर सोमवार की सुबह में जल चढ़ाने के लिए जब लोग पहुंचे तो वहां पर स्थापित मूर्ति गायब थी। मूर्ति को मंदिर से उखाड़ लिया गया था। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। एसओ सुरेंद्र सिंह ने पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मंदिर के सामने पोखरे में तलाश कराया गया दोनों मूर्ति उसी पोखरे में मिलीं। मूर्ति को राजगीर बुलाकर पुलिस ने पुनः स्थापित करवा दिया। थाना क्षेत्र के ही हरैया गांव के सिवान में मंदिर पर मूर्ति स्थापित की गई थी। मूर्ति को किसी अराजक तत्व ने ईंट तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने वहां मूर्ति मंगाकर पुनः स्थापित करवा दिया। क्षेत्र में दो-दो घटनाओं के होने से लोगों में आक्रोश है। लोग सावन महीने के पहले सोमवार में हुई इस घटना पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना अपर जिलाधिकारी व एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एडिशनल एसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि रिपोर्ट पंजीकृत कर आरोपी की तलाश सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूरा दिन सीसीटीवी खंगालती रही पुलिस ः घटना के बाद थाने की पुलिस कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज पूरा दिन खंगालती रही। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक संदिग्ध धर्मस्थल के इर्द-गिर्द व दिन के समय बाजार में टहलता हुआ दिखा है। वह देर रात में धर्मस्थल परिसर में संदिग्ध स्थिति में देखा गया है। बताया जा रहा है कि वह स्थानीय नहीं है वह कहीं बाहर से आया हुआ था।