फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hubris cannot be tolerated during festivals: SDM

त्योहार पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं : एसडीएम

Sun, 29 Sep 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hubris cannot be tolerated during festivals: SDM
- मेंहदावल थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक
विज्ञापन



मेंहदावल। थाना परिसर में रविवार को दशहरा व दीपावली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ ही दुर्गा पूजा पंडाल समिति के लोगों भाग लिया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि त्योहार पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि पर्व किसी भी धर्म का हो वह भाईचारे और प्रेम-सौहार्द का प्रतीक होता है। प्रशासन त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें स्थानीय तथा क्षेत्रीय नागरिकों की भूमिका अहम होती है। त्योहार को भाईचारे के साथ मनाएं। त्योहार पर हुरदंग मचाने वाले अराजकता पैदा करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना प्रशासन तक पहुंचाएं, प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा। मूर्ति विसर्जन तथा दुर्गा पंडाल में तीव्र ध्वनि के साउंड का प्रयोग बिल्कुल न करें। भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व को मानते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

इस दौरान थाना प्रभारी रामकृपाल सिंह, बृजेश सिंह, शुभम सिंह, टिंकू गुप्ता, मनीष अग्रहरि, शेर गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed