{"_id":"61c21fa4545f743d7a297073","slug":"hospital-running-without-doctor-sealed-khalilabad-news-gkp420756630","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना चिकित्सक के चल रहा अस्पताल हुआ सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना चिकित्सक के चल रहा अस्पताल हुआ सील
विज्ञापन
बिना चिकित्सक के चल रहा अस्पताल हुआ सील
डीएम के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के घोरखल में बिना चिकित्सक के चल रहे अस्पताल को मंगलवार सीएचसी अधीक्षक ने सील कर दिया। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर हुई है। अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान अस्पताल पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। पैरामेडिकल स्टाफ के जरिए अस्पताल संचालित होते पाया गया।
डीएम दिव्या मित्तल से एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि कबीर हास्पिटल एंड मेडिकल सेंटर घोरखल खलीलाबाद में कोई चिकित्सक कार्यरत नहीं है। पैरामेडिकल स्टाफ ही मरीजों का उपचार कर रहे हैं। यह हास्पिटल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। डीएम ने मामले की जांच के लिए सीएमओ को निर्देशित किया था। सीएमओ ने अपर सीएमओ डॉ एस रहमान को अस्पताल की जांच का निर्देश दिया था। चार दिन पूर्व अपर सीएमओ की जांच में वहां पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला था। इसकी रिपोर्ट उन्होंने सीएमओ को भेजी थी। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक खलीलाबाद को अस्पताल सील करने का निर्देश दिया। मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ वीके सोनी ने कबीर हास्पिटल एंड मेडिकल सेंटर घोरखल पर पहुंच कर वहां मौजूद एक व्यक्ति से पूछताछ की तो वह कुछ बता नहीं पाया। मौके पर कोई भी चिकित्सक नहीं मिला। यहां पर पैरामेडिकल स्टाफ के जरिए अस्पताल संचालित हो रहा था। उन्होंने अस्पताल को सील कर दिया। अधीक्षक डॉ वीके सोनी ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल को सील किया गया है। पूरी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है।