फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hope for bus stand increased, measurement of land done in Mirganj

Sant Kabir Nagar News: बस अड्डे की बढ़ी उम्मीद, मीरगंज में की गई जमीन की पैैमाइश

Sat, 09 Mar 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hope for bus stand increased, measurement of land done in Mirganj
- एआरएम बस्ती व स्थानीय बस अड्डा प्रभारी ने चिह्नांकन कराया
विज्ञापन

- मीरगंज में प्रशासन ने चार एकड़ जमीन परिवहन निगम को उपलब्ध कराई है
- जल्द भूमि पूजन की तैयारी में प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में रोडवेज बस अड्डा बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। मीरगंज में चिह्नित की गई जमीन की शुक्रवार को एआरएम बस्ती व स्थानीय बस अड्ड़ा प्रभारी ने पैमाइश कराया। साथ ही चारों तरफ चिह्न लगा दिए गए हैं। अब प्रशासन भूमि पूजन कराने की तैयारी में जुट गया है। इससे करीब 27 सालों से बस डिपो का इंतजार करने वाले जनपदवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है।
वर्ष 1997 में जिले का सृजन हुआ, तब से बस डिपो की मांग की जा रही है। इस दौरान कई जगह पर जमीन चिह्नित की गई। इसमें सरैया बाईपास के साथ ही मेंहदावल बाईपास के निकट सिंचाई ड्रेनेज खंड दो के कार्यालय परिसर शामिल रहे। हर बार किसी न किसी कारण से मामला अटक गया। इसके बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने खलीलाबाद-बस्ती मार्ग पर मीरगंज के पास करीब चार एकड़ जमीन परिवहन निगम को उपलब्ध कराया है। साथ ही यह जमीन खतौनी में परिवहन निगम के नाम पर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एआरएम बस्ती आयुष भटनागर व स्थानीय बस अड्ड़ा प्रभारी टीएन दूबे की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने मीरगंज पहुंचकर जमीन की पैमाइश और चिह्नांकन शुरू किया। साथ ही चूना गिराकर क्षेत्र निर्धारित कर दिया गया। अब यहां प्रशासन भूमि पूजन कराने की तैयारी में है। इससे यह उम्मीद जग गई कि जल्द ही जिले के लोगों को बस अड्डा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंहदावल बाईपास पर खड़े होकर करना पड़ता है बसों का इंतजार

जिले के सृजन के बाद से ही लोगों को गोरखपुर व बस्ती की तरफ आने-जाने के लिए मेंहदावल बाईपास पर बने अस्थाई बस स्टाॅप पर खुले आसमान के तले बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां पर न तो यात्रियों के बैठने का इंतजाम है और न ही पीने की पानी की व्यवस्था। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री दिनेश कुमार, रघुपति आदि ने कहा कि मेंहदावल बाईपास पर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। सुविधाओं का घोर अभाव है। मीरगंज में बस अड्डा बनने से काफी राहत मिलेगी।


परिवहन निगम को बस अड्डा के लिए जमीन की व्यवस्था कर दी गई है। इसकी पैमाइश भी करा दी गई है। ताकि जल्द से जल्द इसका निर्माण शुरू कराया जा सके। बस अड्डा बनने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed