फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hooligans damaged Ambedkar statue, case filed against four

Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, चार पर केस

Wed, 09 Jul 2025 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hooligans damaged Ambedkar statue, case filed against four
बनकटवा में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा जिसे प्रशासन ने ठीक कराया। 
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कटबंध बनकटवा गांव में मंगलवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा तो आक्रोशित हो गए। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने चार आरेपियों पर केस दर्ज कर पर दो का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


कटबंध बनकटवा गांव के ग्रामीणों ने मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने मूर्ति से टूटे हुए हाथ को सीमेंट से जोड़वा दिया। गांव निवासी उमाशंकर ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ अराजकतत्व बिट्टू सिंह, आर्यन सिंह, ग्रोवर सिंह और शुभम गौड़ ने रात में लगभग 12 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्थान पर नशा किया। उसके बाद मूर्ति के हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्जकर दो को पूछताछ के बाद शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था को देखते हुए निगरानी की जा रही है। क्षतिग्रस्त मूर्ति को सही करा दिया गया है। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत गौतम सहित बाबा साहेब के अन्य समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed