फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Honorees for remarkable work

Sant Kabir Nagar News: उल्लेखनीय कार्य करने वाले सम्मानित

Fri, 05 Sep 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Honorees for remarkable work
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय पर अभियोजन व मॉनिटरिंग सेल को उनके उल्लेखनीय कार्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। एसपी ने कहा कि अभियोजन विभाग ने न्यायिक प्रक्रिया को समयबद्ध एवं प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

वहीं मॉनिटरिंग सेल ने सतत निगरानी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित कर संगठनात्मक कार्य को नई दिशा दी है। यह सम्मान न केवल दोनों इकाइयों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा भी प्रदान करेगा। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते हुए अभियोजन व मॉनिटरिंग सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारी ने संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशाल श्रीवास्तव, विवेक प्रताप सिंह, अभिमन्यु पाल, अनिल सिंह तथा मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी निरीक्षक मनोज त्रिपाठी, एसआई पारसनाथ माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed