{"_id":"65ee1a1d6e2866781601fc35","slug":"honored-with-chandrashekhar-karmayogi-award-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111084-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चंद्रशेखर कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चंद्रशेखर कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित
Mon, 11 Mar 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए अयोध्या में सम्मानित किया गया
खलीलाबाद बीआरसी पर तैनात एआरपी
संतकबीरनगर। सांस्कृतिक व पर्यटन विभाग के जरिए रविवार को अयोध्या में रामोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षा में बेहतर योगदान देने के लिए खलीलाबाद बीआरसी पर तैनात एआरपी चंद्रशेखर मिश्र को कर्मयोगी सम्मान दिया गया। उनकी इस उपलब्धि पर बीएसए समेत शिक्षकों ने बधाई दी है। एआरपी चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि अयोध्या में प्रदेश के 75 जिलों के शिक्षकाें ने अध्ययन व अध्यापक प्रक्रिया पर अपनी बात रखी। साथ ही गुरू वशिष्ठ के राम विषय पर शैक्षिक संगोष्ठी हुई। जिसमें जिले का नेतृत्व चंद्रशेखर ने किया। इस पर उन्हें कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर डायट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए अमित कुमार सिंह, बीईओ ज्ञानचंद मिश्र, डीसी प्रशिक्षण नवीन कुमार दुबे, नवीन श्रीवास्तव समेत अन्य ने बधाई दी है।