फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Honorarium of 27 Rozgar Sevaks and four TAs withheld in Semariyawan.

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में 27 रोजगार सेवकों व चार टीए का मानदेय रोका

Tue, 07 Jul 2026 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Honorarium of 27 Rozgar Sevaks and four TAs withheld in Semariyawan.
सेमरियावां। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सेमरियावां ब्लॉक प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले 27 रोजगार सेवकों और चार तकनीकी सहायकों (टीए) का एक दिन का मानदेय रोक दिया गया। वहीं दो माह से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे दो तकनीकी सहायकों के विरुद्ध विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार ने वृहद पौधरोपण अभियान, वीबीजी रामजी योजना के कार्यों, जियो टैगिंग तथा ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। सेमरियावां विकासखंड की 113 ग्राम पंचायतों में योजनाओं के संचालन के लिए 61 रोजगार सेवक और 10 तकनीकी सहायकों की तैनाती है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में 27 रोजगार सेवक और चार तकनीकी सहायक केडी पांडेय, ओपी सिंह, नागेंद्र सिंह तथा जितेंद्र चौहान बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए बीडीओ ने सभी का एक दिन का मानदेय रोकने के आदेश दिए। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए बुधवार सुबह 11 बजे फिर आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि तकनीकी सहायक ध्रुपनाथ मौर्य और दिनेश कुमार दो माह से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर बीडीओ ने दोनों के विरुद्ध विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र भेज दिया।
समीक्षा बैठक में बीडीओ ने 12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया और सभी ग्राम पंचायतों में अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वीबीजी रामजी योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य तत्काल शुरू कराने, जियो टैगिंग और ई-केवाईसी की लंबित प्रविष्टियों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एपीओ अतुल जायसवाल, ब्लॉक टीए केडी खान, तकनीकी सहायक अर्पित कुमार, मनीष कुमार, बलवंत कुमार तथा रोजगार सेवक प्रदीप कुमार पांडेय, राजकुमार, चंद्रशेखर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

------------------
बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने वाले 27 रोजगार सेवकों और चार तकनीकी सहायकों का एक दिन का मानदेय रोका गया है। दो माह से अधिक समय से अनुपस्थित दो तकनीकी सहायकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-कृष्ण कुमार, बीडीओ, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed