फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Homeopath doctor robbed from mobile phone

Sant Kabir Nagar News: मोबाइल फोन से खुली होम्योपैथ चिकित्सक से हुई लूट की घटना

Wed, 23 Aug 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Homeopath doctor robbed from mobile phone
लूट में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के रहने वाले हैं तीनों बदमाश
पुलिस ने किया बस्ती की दो और संतकबीरनगर की तीन घटनाओं के पर्दाफाश का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व महुली क्षेत्र में होम्योपैथ चिकित्सक से हुई लूट में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने जिस मोबाइल को लूटा था, उसी के सहारे पुलिस ने उनको धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइकें, 25 मोबाइल फोन, टुल्लू पंप मोटर, 4,000 रुपये व दो चाकू बरामद किया। पूछताछ में पुलिस ने बस्ती की दो और संतकबीरनगर की तीन घटनाओं के पर्दाफाश का दावा किया है।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि महुली क्षेत्र के कोल्हूगाड़ा निवासी गोरखनाथ होम्योपैथ चिकित्सक हैं। महुली क्षेत्र के कुशहवा में वह क्लीनिक चलाते हैं। 20 अगस्त की देर शाम वह क्लीनिक बंद करके साइकिल से घर जा रहे थे। लुतुही ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनसे 2,000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित ने उसी समय फोन पर घटना की सूचना पुलिस को दी थी। सोमवार की देर शाम थाने पर तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात बंधूपुर बगीचे के पास से लूट की घटना में शामिल तीनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों की पहचान गौतम निषाद निवासी डेबरी रामजंगला, धनघटा, अक्षय राजभर निवासी अशरफपुर, धनघटा, सन्नी कुमार निवासी जोगीपुर (खाजो चौराहा के पास) धनघटा के रूप में हुई। बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइक, 25 मोबाइल फोन, टुल्लू पंप मोटर, 4,000 रुपये व दो चाकू बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे एक साथ बाइक से महादेवा बाजार थाना लालगंज जनपद बस्ती तक अक्सर घूमते रहते हैं। वापसी में रास्ते में सूनसान जगह पर व्यक्तियों से मोबाइल फोन व रुपये छीन लेते हैं। 20 अगस्त की रात करीब आठ बजे लुतुही भट्ठे के पास होम्योपैथ चिकित्सक से 2000 रुपये और मोबाइल फोन लूटे थे। उसमें गौतम निषाद 1,000 रुपये तथा अक्षय राजभर व सन्नी कुमार को पांच-पांच सौ रुपये मिले थे। बरामद अन्य 24 मोबाइल फोन विभिन्न जगहों से छीने गए थे। अक्षय राजभर ने बताया कि 14 अगस्त की रात में अशरफपुर शराब के ठेके से दो पेटी देसी दारू व 15,00 रुपये चोरी की थी। अक्षय राजभर व गौतम निषाद दोनों ने मिलकर एक जुलाई को टुंगपार शौचालय से टुल्लू पंंप मोटर भी चुराया था। जबकि 11 मार्च को बस्ती के सोनूपार से चंदो कोतवाली नगर के रहने वाले नंदलाल की बाइक चोरी की थी। नौ जून को महादेवा बाजार से ठुकठुइया के अमरनाथ की बाइक चोरी की थी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया।
इंसेट
एसपी ने टीम को दिया 10,000 रुपये का इनाम
एसपी ने टीम में शामिल एसओ भगवान सिंह, एसएसआई अमित कुमार, एसआई प्रमेश मिश्रा, आरक्षी अजय राणा, संघरतन, मनीष प्रभात, अजीत कुशवाहा व पूजा चौहान को शाबाशी दी। इसके साथ ही टीम को 10,000 रुपये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की।

इंसेट
शौक पूरा करने को करते हैं अपराध, पहली बार पकड़े गए
तीनों बदमाशों की उम्र 19 से लेकर 22 वर्ष के बीच है। आरोपी सन्नी कुमार सिर्फ कक्षा नौ तक पढ़ा है। जबकि अक्षय कुमार आठवीं और गौतम निषाद कक्षा तीन तक पढ़ा है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि शौक पूरा करने के लिए वे अपराध करते हैं। सन्नी पांच दिन पूर्व ही इस गिरोह में शामिल हुआ है। जबकि अन्य दोनों बदमाश जनवरी से अब तक मोबाइल फोन लूट, बाइक चोरी की कई वारदात कर चुके हैं। यह गैंग पहली बार पकड़ा गया है। यह गैंग रेकी नहीं करता है, सिर्फ रास्ते में चलते-फिरते सूनसान जगह पर जो मिलता है, उसी को लूट लेता है। इन बदमाशों का डोजियर तैयार कराया गया है। इनकी निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed