फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Holly markets climbed

बाजारों में चढ़ा होली का खुमार

Sat, 04 Mar 2017 11:39 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Holly markets climbed
पिचकारियों की खरीदारी करतीं महिलाएं। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 होली पर्व में महज सात दिन ही शेष है। ऐसे में हर कोई इस पर्व को यादगार बनाने में लग गया है वहीं, नागरिकों में छाई पर्व की खुमारी को देखते हुए कारोबारी शहर और गांव के हर चौराहे व बाजारों में दुकानों को सजाकर रंग, गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से पाट दिया है। यहां तक इनकी खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ भी दुकानों पर नजर आने लगी है। 
विज्ञापन

13 मार्च को होली पर्व मनाया जाना है। ऐसे में महज इस पर्व में सात रोज ही बचे हैं। लिहाजा, घरों में होली उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस पर्व में रंग भरने के लिए कारोबारियों ने इसमें कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ा है। मुख्यालय के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय माता स्थान रोड, मेंहदावल रोड, बैंक चौराहा, नेदुला, सुगर मिल रोड, मोती चौराहा, बरदहिया बाजार समेत अन्य स्थानों पर रंग, अबीर-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजारों को पाट दिया है। इस तरह से ग्रामीणांचलों में हैंसर बाजार चौराहा, घोरांघ, मुखलिसपुर बाजार, नाथनगर बाजार, महुली  बाजार, बखिरा बाजार, बघौली बाजार, मेंहदावल समेत अन्य क्षेत्रों में भी दुकानें सज गई हैं। यहां तक कि इन दुकानों पर समानों की खरीदारी करने वालों की भीड़ भी नजर आने लगी है। मिठाई की दुकानों पर रेडिमेड गुझिया, गुलाब जामुन सहित तरह-तरह की मिठाईयां उपलब्ध हैं। दुकानदार दिलीप, राजेश, पवन सहित अन्य का कहना है कि होली के पर्व को लेकर हर आमो खास में उत्साह नजर आ रहा है। लोगों की नियमित भीड़ भी जुट रही है। इसलिए उनके उत्साह को देखते हुए पिचकारी, रंग और गुलाल आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में लोग समानों की खरीदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed