फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Holika will be burnt at 1466 places, 50 sensitive places marked

Sant Kabir Nagar News: 1466 जगहों पर जलेगी होलिका 50 संवेदनशील स्थल चिह्नित

Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Holika will be burnt at 1466 places, 50 sensitive places marked
होलिका दहन को लेकर समय माता मंदिर के पास की गई तैयारी।
संतकबीरनगर। जनपद में रंगो के पर्व होली त्योहार और होलिका दहन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के 1466 जगहों पर होलिका जलेंगी। जिले में 50 संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। पूरे जिले को जोन एवं सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के के मुशहरा गांव में पुलिस की विशेष सतर्कता रहेगी। विभिन्न थाना क्षेत्र के पांच स्थानों पर निकलने वाले जुलूस को लेकर भी पुलिस टीम पूरी तरह से सतर्क है। जिले में 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर अधिकारी अभी से ही तैयारी को अंतिम रूप में देने के लिए जुट गए हैं। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के 272 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही दुधारा 176, धनघटा 272, महुली 243, मेंहदावल 149, बखिरा 185, बेलहरकला 120 और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के 49 स्थानों पर होलिका दहन होगा। त्योहार को लेकर विशेष तैयारी अभी से शुरु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थाना पर पीस कमेटी की बैठक करके जिम्मेदार पूर्व की घटनाओं पर चर्चा करके उससे निपटने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। अधिकारी की मानें तो किसी को भी नई परंपरा कायम नही करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed