फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hole in road

होल खोल रहे गड्ढामुक्त सड़क की पोल

Sun, 17 Oct 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
hole in road
धनघटा महुली मार्ग पर मुडाडीहा के पास सड़क पर बना होल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
होल खोल रहे गड्ढामुक्त सड़क की पोल
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र की तमाम सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के राम जानकी मार्ग व धनघटा से खलीलाबाद जाने वाली सड़क के साथ ही धनघटा-महुली मार्ग और पौली-महुली मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और होल बन गए हैं, जो यात्रियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। साथ ही सरकार के गड्ढामुक्त सड़क के दावे की पोल भी खोल रहे हैं। इन मार्गों पर हुए गड्ढों के कारण आए दिन कहीं न कहीं दुर्घटनाएं हो रही हैं।

धनघटा से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर सेमरडाड़ी, बंडा बाजार, मुखलिसपुर के पास तमाम गड्ढे है। साथ ही साथ नाथनगर से आगे इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग से सुरैना से कटकर महुली तक जाने वाली सड़क के बीचोंबीच मुड़ाडीहा के पास इस कदर होल हुआ है कि उसमें गिरकर राहगीर रोजाना चोटिल हो रहे हैं। धनघटा से रामपुर बारहकोनी तक करीब 12 किलोमीटर राम जानकी मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। मार्ग की बदहाली के कारण लोग रास्ता बदलकर आने-जाने को विवश हैं। पौली से महुली तक जाने वाली सड़क पर भी कई जगह होल हुए हैं। राहगीर इस्तेखार, रामसमुझ, राममिलन, बाबूराम, सुभावती देवी, परमेश्वर, शिवराम, सुनीता आदि का कहना है कि धनघटा क्षेत्र की सड़कें इस समय जितनी क्षतिग्रस्त हुई हैं उतनी कभी नहीं थीं। सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग काफी दिनों से की जा रही है, लेकिन न तो अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं। लोगों ने सड़कों की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed