{"_id":"658dbc3f6af2da8c7c0d2307","slug":"highway-will-be-closed-from-today-mid-night-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-7440-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज आधी रात से हाईवे पर आवागमन पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज आधी रात से हाईवे पर आवागमन पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंधित
Thu, 28 Dec 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में नेशनल हाईवे पर 30 दिसंबर को अयोध्या में कार्यक्रम समाप्ति तक आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। यह जानकारी सीओ यातायात केशवनाथ ने दी।
उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को जनपद अयोध्या में नवीन एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके साथ ही वहां पर एक रोडशो का भी आयोजन होगा। इसके लिए जिले से 29 दिसंबर की मध्यरात्रि 12 बजे से भारी वाहनों का आवागमन हाईवे पर प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम के दिन 30 दिसंबर को सुबह आठ बजे से हर प्रकार के वाहनों का आवागमन हाईवे पर कार्यक्रम की समाप्ति तक पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को आवागमन में समस्या न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
जनपद गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को दुर्गा मंदिर मगहर से घघसरा बखिरा-नन्दौर से बांसी होते हुए निकाला जाएगा। डीघा बाईपास से मेंहदावल बाईपास चौराहा बखिरा-नन्दौर बांसी होते हुए वाहन अपने गंतव्य को जाएंगे। इसके अलावा धनघटा बिड़हरघाट होते हुए अकबरपुर से अपने निर्धारित स्थान के लिए रवाना किए जाएंगे।