{"_id":"658c601fc88bab284001a394","slug":"highway-wiil-be-closed-from-tomorrow-night-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7433-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कल रात 12 बजे से लखनऊ हाईवे होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कल रात 12 बजे से लखनऊ हाईवे होगा बंद
Wed, 27 Dec 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने 29 दिसंबर की रात 12 बजे से रूट डायवर्जन कर दिया है। लखनऊ जाने वाले वाहन हाईवे से नहीं जा पाएंगे। मगहर के दुर्गा मंदिर से वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा।
सीओ यातायात केशवनाथ ने बताया कि 30 दिसंबर को अयोध्या में प्रधानमंत्री आ रहे हैं। वह नवीन एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही अयोध्या में रोडशो का भी कार्यक्रम है। इसको देखते हुए नेशनल हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहेगा। 29 दिसंबर की रात 12 बजे से आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। लखनऊ जाने वाले वाहनों काे मगहर होते हुए भेजा जाएगा। कार्यक्रम समाप्ति तक यह प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर से आने वाले वाहन दुर्गा मंदिर मगहर से सिद्धार्थनगर होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। मेंहदावल बाईपास चौराहा से बखिरा से सिद्धार्थनगर होते हुए वाहन जाएंगे। इसके साथ ही मेंहदावल बाईपास से धनघटा से बिड़हरघाट होते हुए वाहन जाएंगे। एनएच पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
एसपी ने अपराध समीक्षा की
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार की देर शाम एसपी सत्यजीत गुप्त ने अपराध समीक्षा की। इसमें एक-एक कर थानेवार हो रही कार्रवाई की प्रगति जानी। उन्होंने कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। बैठक में एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ दीपांशी राठौर समेत अन्य मौजूद रहे।