फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   highway closed

Sant Kabir Nagar News: आधी रात थम गए वाहनों के पहिए, बंद हो गया हाईवे

Fri, 29 Dec 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
highway closed
एडीजी अखिल कुमार ने जिले में रूट डायवर्जन का हाल जाना
विज्ञापन

व्यवस्था में मिलीं कमियों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। शुक्रवार की रात 12 बजे रूट डायवर्जन कर दिया गया। मगहर दुर्गा मंदिर से वाहनों को बखिरा, बांसी होते हुए लखनऊ के लिए रवाना किया गया। पुलिस पूरी रात वाहनों को मगहर से डायवर्ट करती रही। दिन में एडीजी अखिल कुमार ने रूट डायवर्जन का हाल जाना।
एसपी सत्यजीत गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां पर मिलीं कमियों को दूर करके व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए जिले की सीमा में विभिन्न स्थानों से रूट डायवर्जन किया गया। देर रात 12 बजे से मगहर दुर्गा मंदिर, डीघा बाईपास, मेंहदावल बाईपास, कांटे और टेमा रहमत से वाहन चालक अपने वाहनों को बदले हुए मार्ग से निर्धारित गंतव्य को रवाना हुए। इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से हर जगह बैरिकेडिंग की गई थी। बैरिकेडिंग के लिए पहले से ही सभी स्थानों पर बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में एडीजी अखिल कुमार ने एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीओ दीपांशी राठौर और कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल के साथ बैरिकेडिंग वाले स्थानों पर पहुंचकर जायजा लिया। जनपद अयोध्या में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन व वहां पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर किए गए रूट डायवर्जन की तैयारियों का निरीक्षण किया। मगहर दुर्गा मंदिर, डीघा बाईपास व कांटे चौराहा पर डायवर्जन के संबंध में पुलिस तैयारियों की जानकारी ली थी। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को एडीजी ने यातायात डायवर्जन प्लान को कड़ाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर पीआरओ जितेंद्र कुमार यादव, चौकी प्रभारी मगहर उदयशंकर द्विवेदी, चौकी प्रभारी कांटे राकेश कुमार के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed