{"_id":"680fc2b219b4205b3806cccd","slug":"high-tension-wires-passing-over-houses-risk-of-accident-khalilabad-news-c-7-1-hsr1003-917693-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार, हादसे का खतरा
Mon, 28 Apr 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गनवरिया गांव में घरों के उपर से लटक रहे बिजली के हाईटेंशन तार
बेलहर। क्षेत्र के गनवरिया में घरों के ऊपर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजरने से लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है।
बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी इन तारों को नहीं हटाया गया है। शिकायत के एक साद बाद भी तार न हटाए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गनवरिया गांव के लोगों के घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। इसके चलते लोगाें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परेशानी झेल रहे अनिल कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, इद्रेश गौड़, हरीश व गुडडू ने कहा कि ठंड के दिनों में बच्चे छत पर खेलते रहते हैं।
लोगों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सहमे लोगों ने बताया कि इस समस्या के निस्तारण के लिए एक साल पूर्व बिजली निगम को शिकायती पत्र देकर हाईटेंशन तार हटाने की मांग की।
इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि घर के सामाने लोहे का पोल लगा हुआ है। उसी के ऊपर हाईटेंशन तार जोड़ा हुआ है, कई बार तो पोल के स्टेकवायर में बिजली उतर गई थी। अगर तार को नहीं हटाया गया, तो हम लोग प्रर्दशन करने के लिए बाध्य होंगे।