{"_id":"634d99c53909406e47106d68","slug":"hey-didi-hey-bahini-humke-diha-votwa-khalilabad-news-gkp4544086150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे दीदी, हे बहिनी हमके दिहा वोटवा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे दीदी, हे बहिनी हमके दिहा वोटवा...
विज्ञापन
हीरालाल राम निवास स्नाकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में छात्रसंघ चुनाव को लेकर वोट के लिए मनुहार
- फोटो : KHALILABAD
हे दीदी, हे बहिनी हमके दिहा वोटवा...
एचआरपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव
20 अक्तूबर को होगा मतदान, तैयारी में जुटा कॉलेज प्रशासन
संतकबीरनगर। ये दीदी, हे बहिनी हमके दिहा वोटवा... ये सूर इन दिनों एचआरपीजी कॉलेज में गूंज रहा है। क्योंकि वहां 20 अक्तूबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। 12 अक्तूबर को नामांकन के बाद छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं।
उधर, कॉलेज प्रशासन मतदान में प्रयोग होने वाले मतपत्र, कर्मचारियों की ड्यूटी व अन्य संसाधनों को दुरुस्त कर रहा है। 13 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर 10, उपाध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर तीन और पुस्तकालय मंत्री पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में है। संकाय प्रतिनिधि के पद पर चार प्रत्याशी मैदान में है।
छात्रसंघ चुनाव में उतरे प्रत्याशी प्रतिदिन कॉलेज के मुख्य गेट से लगायत परिसर और कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। मतदान में तीन दिन शेष हैं, लेकिन प्रचार में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को चुनाव कार्यालय से जुडे़ लोगों की बैठक मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश चंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
बैठक में मतदाताओं की सूची, कर्मियों की ड्यूटी समेत अन्य संसाधनों पर चर्चा हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश चंद मिश्र ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मंगलवार को कॉलेज परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। मतदान के लिए अलग-अलग बूथ बनाए जा रहे हैं।