फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Helpful in computer skill development

Sant Kabir Nagar News: कंप्यूटर कौशल विकास में सहायक

Thu, 27 Jul 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Helpful in computer skill development
-कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सेमरियावां में बृहस्पतिवार को कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन एनआईसी के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह एवं जिला समन्वयक एमआईएस बजरंगीलाल विश्वकर्मा ने किया। स्कूल की बालिकाएं कंप्यूटर की क्लास देख काफी खुश हुईं। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।
प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहाकि शिक्षा सफलता की कुंजी है। आज के इस तकनीक युग में कंप्यूटर का बहुत महत्व है। घर विद्यालय में रहकर इसका सदुपयोग कर नए अवसर की तलाश करें। बालिकाओं के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। खूब मन लगाकर शिक्षा हासिल करें। देश समाज के लिए रोल माडल बनें।
विज्ञापन

जिला समन्वयक बजरंगीलाल विश्वकर्मा ने कहाकि कंप्यूटर कौशल विकास में सहायक है। अपनी पूरी पढ़ाई कंप्यूटर के जरिए पूरी कर सकते हैं। हर उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंप्यूटर कक्ष से पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहाकि बेसिक शिक्षा विभाग बालिका शिक्षा को बढ़ावा हेतु प्रयासरत है। इस अवसर पर जफीर अली संकुल शिक्षक, रिंकी श्रीवास्तव, वंदना त्रिपाठी, पूनम सिंह, कांता शर्मा, कायनात निशा, उमेश चौधरी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed