{"_id":"6a32f09a224b6bff1d0aa3ca","slug":"helped-the-woman-get-her-money-back-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152365-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला को वापस दिलाए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला को वापस दिलाए रुपये
Thu, 18 Jun 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर सेल व कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार एक महिला के 11 हजार रुपये उसके खाते में वापस कराएं। लोगों से अनुरोध किया गया है कि साइबर ठगों से होशियार रहें। वे बातों में उलझाकर ओटीपी आदि की जानकारी लेकर खाते से रुपये उड़ा देते हैं। लिहाजा किसी से अपने बैंक खातों से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
पुलिस के अनुसार जूरी गांव निवासी चंदा के साथ एक व्यक्ति ने लाभ का प्रलोभन देकर ऑनलाइन ठगी की थी। महिला से 81 हजार रुपये रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तत्काल कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकांत कुशवाहा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और प्रभावी पैरवी के चलते ठगी गई धनराशि में से 11 हजार रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दिए।