Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Help children learn using a science kit.

Sant Kabir Nagar News: विज्ञान किट से बच्चों को दें सीखा

Sat, 21 Nov 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Help children learn using a science kit.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। सरकार परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक व प्रयोग आधारित विज्ञान शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। विद्यालयों में विज्ञान किट उपलब्ध कराकर सरकार इस पहल को सुनिश्चित करने की कोशिश शुरू कर दी है, जिससे ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और वैज्ञानिक सोच पर आधारित शिक्षा मिल सके।
बीईओ गरिमा यादव ने बताया कि इन विज्ञान किटों के माध्यम से सरकारी स्कूलों के अब छात्र-छात्राएं किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इन किटों के उपयोग व गतिविधियों के जरिये विज्ञान को समझ सकेंगे। सरकार का मानना है कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार क्षमता विकसित करने के लिए प्रयोग आधारित शिक्षण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञान किटें परियोजना से मिली हैं। इसका बच्चों तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बताया कि सरकार पहले से ही मिशन प्रेरणा, निपुण भारत मिशन, स्कूल कायाकल्प, स्मार्ट क्लास और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी योजनाओं के जरिये सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने में जुटी है। विज्ञान किटों की उपलब्धता से विज्ञान शिक्षा को भी अधिक व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में तेजी आई है। इस पहल की खास बात यह है कि इन किटों की आपूर्ति आईआईटी गांधीनगर के माध्यम से कराई गई है। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी प्रयोगशाला आधारित शिक्षा का अनुभव मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का उद्देश्य है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाला कोई भी बच्चा संसाधनों और सीखने के अवसरों के मामले में पीछे न रहे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की पहल से भविष्य में बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और नवाचार की नई संभावनाएं विकसित होंगी।
उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राएं विज्ञान व गणित की पढ़ाई आसानी से कर सकेंगे। इसके लिए विभाग स्कूलों में विज्ञान व गणित की किट भिजवा रहा है। किटों के माध्यम से बच्चे समझकर पढ़ाई करेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि छात्र-छात्राएं आसानी से विज्ञान और गणित की पढ़ाई कर सकें।

उन्होंने बताया विज्ञान किट में टेलिस्कोप, परखनली, चुंबक, थर्मामीटर, कंपास और प्रिज्म जैसे उपकरण शामिल हैं। इनकी मदद से बच्चे किसी भी विषय को व्यावहारिक रूप में समझ सकेंगे, जिससे उनकी सीखने की क्षमता बढ़े और वह अपने आसपास की दुनिया के बारे में बेहतर समझ सकें।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed