{"_id":"6ae2462b9c99573e78077b37","slug":"heavy-rainfall-expected-in-the-district-exercise-caution-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-159704-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले में भारी वर्षा की संभावना, बरतें सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले में भारी वर्षा की संभावना, बरतें सतर्कता
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम विभाग ने जिले में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार मेघ गर्जना एवं वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
डीएम अनुज मलिक ने बताया कि 30 अक्तूबर तक यह संभावना बनी रहेगी। जिले सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मेघगर्जन, वज्रपात एवं तेज हवाओं की संभावना है। वर्षा तथा तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां टूटने, बिजली आपूर्ति बाधित होने, जलभराव तथा यातायात प्रभावित होने जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
जिला प्रशासन ने कहा कि मौसम संबंधी चेतावनियों एवं आपदा से बचाव की जानकारी समय से प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल फोन में सचेत ऐप डाउनलोड करें। डीएम ने स्पष्ट किया है कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिक मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर विश्वास करें।