{"_id":"66313673a3da4860860ec012","slug":"heat-will-torment-for-five-more-daysthen-there-is-hope-of-relief-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-113650-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पांच दिन और सताएगी गर्मी...फिर राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पांच दिन और सताएगी गर्मी...फिर राहत के आसार
Tue, 30 Apr 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
चुन्नी लगाकर धूप से बचने का प्रयास करतीं छात्राएं। संवाद
- अधिकतम तापमान 43 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा
20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्मी हवाएं
- तेज धूप व लू से बचने के लिए गमछा बांधकर निकले लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर। बीते कई दिनों से चिलचिलाती धूप व गर्मी की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बदन को झुलसाने वाली तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों ने मंगलवार को लोगों को परेशान किया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। जो लोग घरों से बाहर निकले वह लोग गमछा बांधकर निकले। मौसम विज्ञानी के मुताबिक 5 मई तक मौसम इसी तरह बने रहने के आसार हैं। इसके बाद थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। इसका असर यह रहा कि लोग घरों से निकलने में कतराते रहे। जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर आए वह गमछा बांधकर निकले और जरूरी काम निपटाने के बाद घर लौट गए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्मी हवाएं चलती रही।
दोपहर के समय में स्कूलों में छुट्टी हुई तो बच्चे चिलचिलाती धूप में परेशान नजर आए। गोला बाजार में बच्चे को स्कूल से लेने आए महेश प्रसाद, शिव कुमार आदि ने बताया कि तेज धूप शरीर को झुलसा दे रही है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है, लेकिन मजबूरी में बाहर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए तरल पदार्थों का सहारा
गर्मी व लू से बचने के लिए लोग सड़क के किनारे लगे शिकंजी, गन्ना का रस, बेल का शरबत, नींबू पानी, लस्सी आदि की दुकानों पर पहुंचकर तरल पदार्थों का सहारा लेते दिखे। इसके अलावा स्वच्छ व शीतल पेयजल के लिए भी लोग भटकते रहे। हालांकि पालिका प्रशासन ने प्रमुख चौराहों पर पानी का टैंकर लगा रखा है ताकि लोगों की प्यास बुझाई जा सके।
गर्मी का सितम लोगों को और परेशान करेगा। पांच मई तक मौसम इसी तरह बने रहने के आसार हैं। इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम विज्ञानी, कुमारगंज अयोध्या