फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heat like June in September, record of eight years broken

Sant Kabir Nagar News: सितंबर में पड़ रही जून जैसी गर्मी, आठ साल का टूटा रिकॉर्ड

Sat, 21 Sep 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Heat like June in September, record of eight years broken
2018 में 34 डिग्री तक पहुंचा था तापमान, इस साल सबसे अधिक गर्म है मौसम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। इस साल पहली बार ऐसा हो रहा है कि सितंबर माह में जून जैसी गर्मी सता रही है। तेज धूप के साथ ही उमस से लोग परेशान है। पिछले आठ सालों में इस तरह की गमी नहीं पड़ी है। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 अक्तूबर तक राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं विशेषज्ञ कम बारिश होना भी वजह बता रहे हैं।
शुक्रवार को दिन में उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान दिखे। दिन में कुछ देर तक बादल मंडराए लेकिन फिर तीखी धूप निकल गई। धूप-छांव के बीच अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं लोग तेज उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2019 में 34 डिग्री तापमान रहा है। इसका कारण बारिश का औसत से कम होना है। बताया कि करीब 10 साल बाद सितंबर माह इतना गर्म रहा है। तापमान का असर कृषि के अलावा लोगों पर भी पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औसतन कम बारिश से सितंबर में तापमान बढ़ा
एचआरपीजी कॉलेज के भूगोल विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि अक्तूबर माह में मानसून लौट रहा है। बारिश भी औसतन कम हुई है। इसलिए सितंबर माह में गर्मी जैसा अहसास हो रहा है। मानसून वापस लौटने के साथ तापमान बढ़ा है। मौसम ड्राई है। यह अभी 15 दिन और रहने की संभावना है।


त्वचा संबंधित बीमारी के शिकार हो रहे बच्चे
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एपी मिश्र ने बताया कि ऐसे मौसम में ज्यादातर लोग त्वचा से संबंधित बीमारी के शिकार होते हैं। साथ ही उल्टी, दस्त, बुखार आदि से पीड़ित होकर आते हैं। ऐसे में लोगों को शरीर ढक कर रखना चाहिए। बासी भोजन के सेवन से बचना चाहिए। पानी खूब पीना चाहिए। अगर बाहर निकल रहे हैं तो सिर पर गमछा आदि बांध लिया करें।

पिछले सात साल का 20 सितंबर का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2018 34 26
2019 34 24
2020 32 26
2021 31 26
2022 32 25
2023 33 27
2024 36 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed