फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   heat and storm, bad weather

तपिश के साथ अंधड़ बनी मुसीबत

Sun, 24 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Sun, 24 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
heat and storm, bad weather
रविवार की दोपहर में धूलभरी आंधी चली जिससे राहगीरों को काफी समस्याएं झेलनी पड़ी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मौसम दिन प्रतिदिन तल्ख हो रहा है। सुबह दिन उगने के कुछ देर बाद से ही आसमान से आग बरसने लग रही है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है और अभी इसके और बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन


इसके साथ ही धूलभरी पछुआ हवा चल रही, जिसने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। ऐसे में शहर हो या गांव लोग घरों में रहने को मजबूर है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिनभर सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है जो निकल भी रहे हैं वह मुंह पर गमछा बांधकर ही निकल रहे हैं। 
विज्ञापन



 रविवार को तापमान अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। दोपहर में धूलभरी आंधी चली तो दिन भर तेज व गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। इसका असर यह रहा कि दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में तेज गर्म हवाओं के चलते जहां लोग दुकानों व घरों में दुबके रहे वहीं गांवों में भी कुछ इसी तरह की स्थिति दिखी। रविवार होने के कारण स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी थी, ऐसे लोगों ने घर से न निकलने में ही भलाई समझी। पर जो लोग निकले वह खुद को धूप से बचाने के प्रयास करते नजर आए।


कोई सिर व मुंह को गमछा से ढककर निकला तो कोई शीतल पेयजल की दुकानों पर पहुंचकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश करते दिखा। फिर भी जो लोग घरों निकल रहे है, छांव दिखने पर वहीं कुछ देर के ठहरने को विवश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed