फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health wellness centers waiting for electricity connection and water

49 हेल्थ वेलनेस सेंटरों को विद्युत कनेक्शन व पानी का इंतजार

Sun, 21 Aug 2022 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
health wellness centers waiting for electricity connection and water
49 हेल्थ वेलनेस सेंटरों को विद्युत कनेक्शन व पानी का इंतजार
विज्ञापन

-स्वास्थ्य कर्मियों व आमजन को उठानी पड़ रही परेशानी
-सुविधाओं के अभाव में भी पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पा रहे सेंटर
संतकबीरनगर। ग्रामीण अंचलों में लोगों की सेहत का ख्याल रखने के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर ब्लॉक कम्युनिटी ऑफिसर की तैनाती की गई है। यहां ओपीडी भी संचालित होने के निर्देश हैं। इसके बावजूद भी 49 हेल्ड वेलनेस सेंटरों पर न तो विद्युत कनेक्शन लग सका है और न ही पानी का इंतजाम है। इससे यहां आने वाले कर्मियों व आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में जिले में 183 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। साथ ही 92 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी क्रियाशील हैं। इन उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। शासन ने निर्देश हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी अपने केंद्रों पर ही रात्रि निवास करेंगे। इसके साथ ही जहां पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्रियाशील हैं, वहां कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को प्रति माह 400 ओपीडी करनी है, लेकिन सबसे गंभीर बात यह है कि जिले के 49 स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बिजली व पानी का इंतजाम अब तक नहीं किया गया है। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक के अशरफावाद, बड़गो, डड़वा, गड़सरपार, गिरधरपुर, कर्री, मगहर, मेंहदावल के बढ़याठाठर, बाराखाल, बेलौली, मेंहदावल, परसा पांडेय, नाथनगर के सिकरी, छितही, कालीजगदीशपुर, पौली के चकिया, परसहर, उमरिया पांडेय, भगवतनगर, गोइठा, सेमरियावां के भाटपार, छगुलिया बगुलिया, कानपारा, करही, महदेवा, तिलजा, बघौली ब्लॉक के बकहा, धनखिरिया, बेलहर ब्लॉक के लंगडावार, सिया कटाई, हैंसर बाजार ब्लॉक के तामा आदि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शामिल हैं। इन सेंटरों पर बिजली व पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जिससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए विद्युत निगम को पत्र भेजा गया है। जल्द ही इन केंद्रों पर विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था करा दी जाएगी। स्वास्थ्य महकमा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed