फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health test of 1118 people took place in health fair, got free medicine

आरोग्य मेले में हुआ 1118 लोगों का स्वास्थ परीक्षण, मिली नि:शुल्क दवा

Sun, 21 Aug 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Health test of 1118 people took place in health fair, got free medicine
जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : KHALILABAD
आरोग्य मेले में हुआ 1118 लोगों का स्वास्थ परीक्षण, मिली नि:शुल्क दवा
विज्ञापन

- जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
- कोविड हेल्प डेस्क में आए 953 मरीजों में 73 की आरटीपीसीआर जांच हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1118 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 953 लोग आए, जिनमें से 73 की आरटीपीसीआर जांच की गई।

सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरुकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गईं। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में कुल 1118 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। जिसमें 345 पुरुष, 562 महिला और 211 बच्चे शामिल हैं। इन्हें नि:शुल्क दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed