फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health department ready to deal with Omicron

ओमिक्रॉन से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार

Wed, 22 Dec 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Health department ready to deal with Omicron
ओमिक्रॉन से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत सीएचसी भी ऑक्सीजन से लैस
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, चिकित्सकों की सूची भी तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी पर ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही कोविड अस्पताल में तैनाती के लिए चिकित्सकों की सूची भी तैयार कर ली गई है।
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन की हुई थी। लोगों को ऑक्सीजन के लिए भटकना पड़ा था। ऑक्सीजन की कमी जिला अस्पताल में भी देखी गई थी। उस दौरान जिला अस्पताल के एमसीएच विंग को 200 बेड का कोविड एलटू अस्पताल बना दिया गया था। इसके बाद से वह आज तक कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित है। इस अस्पताल में 150 बेड को ऑक्सीजन युक्त कर दिया गया है। परिसर में दो-दो ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इससे प्लांट से ही एमसीएच विंग को पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी गई है। यहीं नहीं, अस्पताल परिसर में ही बने 24 बेड के पीआईसीयू पर पाइप लाइन से सप्लाई देने की तैयारी है। कोरोना के तीसरी लहर से निपटने के लिए हर संभव जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। चिकित्सकों की सूची भी तैयार की जा चुकी है। समय आने पर उनकी ड्यूटी इन अस्पतालों में लगाई जाएगी। इसके साथ ही सीएचसी हैंसर और मेंहदावल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। जहां पर सीधे बेड पर पाइप लाइन के सहारे ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले में है छह सीएचसी
जिले में छह सीएचसी हैं। सीएचसी हैंसर और मेंहदावल में ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है। अन्य सीएचसी, जिसमें खलीलाबाद, नाथनगर, सांथा, सेमरियावां पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था है। इससे बेड पर सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के तीसरी लहर से निपटने की सभी तैयारी पूरी की जा चुकी हैं। सभी सीएचसी को ऑक्सीजन से लैस कर दिया गया है। जिला अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट से भी सप्लाई शुरू हो गई है। इससे एमसीएच विंग और पीआईसीयू को सप्लाई मिलेगी। दो सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लग गया है। ड्यूटी के लिए चिकित्सकों की सूची भी तैयार कर ली गई है। -डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed