{"_id":"69d2d603125f95c273070af4","slug":"health-check-up-of-54-patients-was-done-at-the-chief-ministers-health-fair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148644-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 54 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 54 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
विज्ञापन
मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को चिकित्साधिकारी डाॅ. अबु सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 54 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही परामर्श देने के साथ ही दवाएं दी गईं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अबु सुफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 54 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि के मरीज आए। जांच के बाद दवा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में सावधानी की आवश्यकता है। अभी ठंडी चीजें खाने से बचें। उबले पानी व साफ पानी का सेवन करते रहें।
इस समय वायरल फीवर, खांसी, सर्दी, जुकाम, खुजली, शुगर, फोड़े फुंसी आदि के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर मरीजों को सीएचसी खलीलाबाद के लिए भेज दिया जाता है। इस दौरान शालिनी पांडेय, शिवनंदन, आशा यादव, ललिता, नमिता, हरिकेश, आनंद कुमार, सुनील आदि मौजूद रहे।