{"_id":"5e0f6cc58ebc3e87a0235923","slug":"health-camp-organise-in-aparajita-abhiyaan-khalilabad-news-gkp335792328","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
Fri, 03 Jan 2020 10:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, सन्तकबीरनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सन्तकबीरनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
बृद्धा आश्रम में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का इलाज करते चि?
अमर उजाला के अपराजिता अभियान और आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में शुक्रवार को वृद्धा आश्रम खलीलाबाद में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ. केसी पांडेय और आर्ट ऑफ लिविंग के अमित जैन ने किया। शिविर में 60 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी गईं। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बुजुर्गों को ऊनी वस्त्र दिए गए।
शिविर में रजिस्ट्रेशन के बाद डॉ. केसी पांडेय व डॉ. अपराजिता पांडेय ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। संजीवनी पैथोलॉजी के संचालक मनीष गुप्ता ने रक्त की जांच की। इसके बाद मरीजों में दवाएं वितरित की गईं। इस मौके पर अमित जैन ने कहा कि मरीजों की मदद करना पुण्य का काम है।
आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ सदस्य सुधीर कुमार जैन ने कहा कि उनकी संस्था की ओर से हमेशा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था के मीडिया प्रभारी विजय प्रताप सिंह व विनीत चड्ढा ने कहा कि शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ। इस अवसर पर श्रवण अग्रहरि, विकास गुप्ता, सुनील गुप्त, संतोष जायसवाल, उदय प्रताप सिंह, रीतू जैन, सरिता पांडेय, श्वेता पांडेय, संध्या गुप्ता, रीतू मिश्रा, बीनू सिंह, नेहा, अंजली अग्रहरी, अनीता खत्री, संध्या सिंह, संतोष वर्मा, गौरव वर्मा, मनोज सिंह, शिवकुमार गुप्ता, शोभित, किशोर, शंकर, दुखनी, शांति, इसरावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---
शिविर से जांच का मौका मिला
- वृद्घाश्रम की बेलपाती ने बताया कि शरीर में दर्द हो रहा था। ठंड की वजह से डॉक्टर के पास नहीं जा पा रही थी। अपराजिता अभियान के तहत लगे स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने का मौका मिला।
00000
अपराजिता अभियान सराहनीय
मीरा प्रजापति ने कहा कि इस तरह के आयोजन वृद्धाश्रम हर माह होने चाहिए। अपराजिता अभियान सराहनीय है। स्वास्थ्य शिविर में नि:शुल्क दवा दी गई। ऊनी वस्त्र भी मिले।
---
हर वर्ष होता है आयोजन
-आर्ट आफ लिविंग की रीतू जैन ने कहा कि संस्था हर साल इस तरह का आयोजन करती है। अब अमर उजाला भी सहयोग कर रहा है। इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
---
गरीबों की सेवा करना मकसद
- आर्ट ऑफ लिविंग की मनीषा रूंगटा ने कहा कि उनकी संस्था का मकसद गरीबों की सेवा करना है। इस तरह के आयोजन के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।
0000000000
इन संस्थाओं का रहा सहयोग
- आर्ट ऑफ लिविंग, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, आर्ट ऑफ लिविंग का संजीवनी महिला ग्रुप व संजीवनी पैथॉलाजी ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान में सहयोग किया।