{"_id":"6aaaded96395490b73041ff5","slug":"health-camp-held-at-college-students-health-checked-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157379-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कॉलेज में लगा शिविर छात्रों की जांची सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कॉलेज में लगा शिविर छात्रों की जांची सेहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत श्री राम नरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रमवापुर सरकारी में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान पंजीकृत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में आरबीएसके की चिकित्सकीय टीम ने विद्यार्थियों का सामान्य शारीरिक परीक्षण, नेत्र जांच, दंत परीक्षण तथा पोषण स्तर का आकलन किया। जांच के दौरान जिन बच्चों में किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या या न्यूट्रिशनल डिफिशिएंसी पाई गई, उन्हें आवश्यक परामर्श देने के साथ नि:शुल्क दवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में किशोरी बालिकाओं के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता का महत्व समझाते हुए सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी, शिक्षिका प्रतिभा वर्मा, विजय कुमार चौधरी, गिरजेश कुमार चौधरी, डॉ. मंजर हुसैन, डॉ. निखत, राजेश कुमार, सुशीला आदि मौजूद रही।