फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Headmaster suspended over irregularities in the selection of cooks.

Sant Kabir Nagar News: रसोइयों के चयन में गड़बड़ी पर हेडमास्टर निलंबित

Thu, 13 Aug 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended over irregularities in the selection of cooks.
धर्मसिंहवा। कंपोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा में मध्याह्न भोजन योजना के तहत रसोइयों के नवीनीकरण के बजाय नई नियुक्ति किए जाने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक पशुपति यादव को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें प्राथमिक विद्यालय बरईपार से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय महेंद्र प्रसाद को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कंपोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा में कार्यरत रसोइया मंजू देवी और गायत्री के नवीनीकरण के बजाय नए रसोइयों की नियुक्ति कर दी गई थी। पुराने रसोइयों ने शासनादेश के नियमों का हवाला देते हुए प्रधानाध्यापक पर मनमानी का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था, जिस पर उन्होंने अपना जवाब भी प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन

कार्रवाई में देरी होने और राहत नहीं मिलने से नाराज मंजू देवी ने स्वतंत्रता दिवस पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन, बेसिक शिक्षा विभाग और पुलिस की टीम मंजू देवी की तलाश में दिनभर जुटी रही, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रधानाध्यापक के निलंबन की कार्रवाई 11 अगस्त को की गई है। आदेश की प्रतिलिपि विद्यालय प्रबंधन समिति को भी भेजी गई है। साथ ही कंपोजिट विद्यालय में पूर्व से कार्यरत रसोइयों के नियमानुसार नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। विभागीय जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed