फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   head constable dead body reached village

सिपाही का शव गांव पहुंचा तो मची चीख-पुकार

Wed, 15 Jun 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
head constable dead body reached village
सिपाही का शव गांव पहुंचा तो मची चीख-पुकार
विज्ञापन

कुशीनगर में पशु तस्करों की गाड़ी के रौंदने से सिपाही की हुई मौत
किशोर बेटे ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि दी तो रो पड़े लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। मंगलवार की रात कुशीनगर जिले में पशु तस्करों को रोकने के प्रयास में जान गंवा चुके पुलिस कर्मी धर्मवीर यादव का शव बुधवार की शाम गांव पर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। पत्नी व बच्चों की चीख-पुकार से वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस कर्मी के अंतिम दर्शन के लिए उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

धनघटा क्षेत्र के सीयर खुर्द गांव निवासी राम अनुज यादव के बड़े बेटे धर्मवीर यादव वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाने पर थी। मंगलवार की रात पशुओं से लदी पिकअप बिहार जाने की सूचना मिली। उसी सूचना के आधार पर सिपाही धर्मवीर यादव ने पशुओं से लदी पिकअप को रोकने का प्रयास किया। उसी दौरान पशु तस्करों की गाड़ी ने कांस्टेबल धर्मवीर यादव को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे मे मौके पर ही सिपाही की मौत हो गई। जैसे की घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी मीरा जहां रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं, वहीं, 14 वर्षीय बेटा पीयूष और 11 वर्षीय बेटी यांशी पिता की मौत की सूचना पर बिलख उठीं। धर्मवीर की मौत की सूचना क्षेत्र में फैली। नाते-रिश्तेदार समेत क्षेत्र के तमाम लोग उनके दरवाजे पर पहुंचकर शव के आने का इंतजार करने लगे। देर शाम जब धर्मवीर का शव सीयर खुर्द गांव पहुंचा। सरयू नदी के बिड़हर घाट पर 14 वर्षीय बेटा पीयूष ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो र्गइं। भारत माता की जयघोष के साथ लोगों ने पुलिसकर्मी को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed