फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   He was beaten and injured for refusing to blow the horn.

Sant Kabir Nagar News: हार्न बजाने से मना करने पर पीटकर किया जख्मी

Fri, 31 May 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
He was beaten and injured for refusing to blow the horn.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के मलौली गांव में दरवाजे के सामने से तेज गति से बाइक लेकर जाने और हार्न बजाने से मना करने पर मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले में कोर्ट के निर्देश के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में बखिरा थाना क्षेत्र के मलौली गांव निवासी रामानंद ने बताया कि उसके घर पर बहन आई हुई थी, जो काफी बीमार थी और उसका इलाज यहां पर चल रहा था। 28 अप्रैल को रात लगभग 8:30 बजे के आसपास विपक्षी सुजीत उनके दरवाजे से तेज रफ्तार बाइक से हार्न बजाते हुए लेकर जा रहे थे। मना किया तो नाराज होकर विपक्षी सुख्खू, सुजीत, छोटेलाल, शुभम, घनश्याम, रोहित, रमेश और संजय दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। घर में घुसकर पत्नी को काफी मारापीटा। बीच-बचाव में आए भांजे समेत अन्य लोगों को भी पीटकर जख्मी कर दिया। शोरगुल सुनकर गांव के तमाम लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस आई और थाने पर ले जाकर डॉक्टरी कराने के बाद पाबंदी की कार्रवाई करके विपक्षियों के प्रभाव में आकर बिना केस लिखे छोड़ दिया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी केस नहीं लिखा गया। पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed