फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hazrat Mohammad had come as a mercy for humanity

इंसानियत के लिए रहमत बन कर आए थे हजरत मोहम्मद

Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hazrat Mohammad had come as a mercy for humanity
इंसानियत के लिए रहमत बन कर आए थे हजरत मोहम्मद
विज्ञापन

- अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व
-प्रमुख चौराहों पर धूमधाम से निकाला गया जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ईद मिलादुन्नबी का पर्व मंगलवार को जिले मेें पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। जिले के कई गांवों और प्रमुख चौराहों पर लोगों ने जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे पैदाइश के मौके पर लोगों ने मिठाइयां बाटीं और गरीबों को भोजन कराया।
खलीलाबाद शहर के अंसार टोला, पठान टोला, विधियानी, बंजरिया से जुलूस निकाला गया, जो शहर भ्रमण करते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। जगह-जगह लोगों ने दूसरे को मिठाई खिलाई। अंत में मदरसों में पहुंचकर पूरी दुनिया में अमन चैन के लिए दुआए मांगी गई। जुलूस में पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल, अब्दुल्लाह खां, अरशद खान, सपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सीमू खान, मौलाना हसमुल्लाह, मौलाना राशिद, मुख्ती नईम, नुरूल्लाह खां, लियाकत अंसारी समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे पैदाईश के मौके पर मंगलवार को नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में शांति के साथ भव्य जलूस निकाला गया। जुलूस में नगर के हिन्दू, मुस्लिम सभी लोगों के अलावा विभिन्न मदरसों के बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर जलूस में शामिल लोगों के लिए चाय, पानी, मीठे आदि के स्टाल लगाए गए थे। मदरसा दारुलउलूम अहलेसुन्नत के कारी मोहम्मद अख्तर नसीम बरकाती व मदरसा दारुलओलूम बरकातिया अहलेसुन्नत सैयदुल उलूम के मौलाना वलीउल्लाह के नेतृत्व में शेरपुर से जुलूस निकाला गया। जुलूस शेरपुर, तकिया बाजार, रानी बाजार, शाही जामा मस्जिद, काजीपुर चौराहा, कताई मिल चौराहा होते हुए पुन मदरसों पर पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां लोगों ने मुल्क सहित पूरे विश्व मे अमन शांति की दुआएं मांगी। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के कोड़री, भरपुरवा आदि में भी जुलूस निकाल गए। इस अवसर पर मास्टर जहीर अहमद, नूरुज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह, हाजी मौलवी शौकत अली, हाजी मोहम्मद अफजल, फैज खान फैजी, प्रदीप गुप्त, वसीम अनवर, त्रिलोकी वर्मा, दीपक कन्नौजिया, सय्यद शमीम अहमद, सय्यद नफीसुल हसन, शिबतैन मुस्तफा, भोलू पासवान, अहमद आलम जेई, मेंहदी हसन, सिराज खान, मकसूदूल हसन, कारी मोहम्मद हुसैन, नूरुज्जमा, परवेज कौसर, फैजान मुस्तफा, अबरार आलम, एबादुन्नबी, अब्दुल नबी, युसुफ ठेकेदार, शब्बीर अहमद, खलील खान, गुलाम हुसेन, मोहम्मद तसलीम, मुजीबुल्लाह, मो.सलीम, मुजीब अंसारी, मेराज अहमद, मास्टर खुर्शीद, मो.दिलशाद, अहमद खान, फखरे आलम, मज्जू ,बबलू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां क्षेत्र में भी निकला गया जुलूस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed