फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hariharpur fourth place in Mohalla Survey

मोहल्ला सर्वे में हरिहरपुर को चौथा स्थान

Wed, 26 Dec 2018 11:45 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 26 Dec 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hariharpur fourth place in Mohalla Survey
मोहल्ला सर्वे में हरिहरपुर को चौथा स्थान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले स्वच्छ मोहल्ला सर्वे में संतकबीरनगर जिले की हरिहरपुर नगर पंचायत को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। इस नगर पंचायत के सूर्यनगर वार्ड को सबसे स्वच्छ वार्ड मानते हुए प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया है।


मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित हरिहरपुर नगर पंचायत ने स्वच्छता के मामले में अन्य शहरों को आइना दिखा दिया है। प्रदेश स्तरीय इस स्वच्छता प्रतिस्पर्धा की रैंकिंग पिछले महीने हुए सर्वे के आधार पर तय की गई है। मंगलवार को नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ में शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने चेयरमैन जितेंद्र कन्नौजिया, ईओ बीना सिंह व वार्ड सभासद पंकज कन्नौजिया को स्वच्छता अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू शाही व मोहल्ला प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष जयराम माझी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed