फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hansar Nagar Panchayat work started in the newly constructed office

Sant Kabir Nagar News: नवनिर्मित कार्यालय में शुरू हुआ हैंसर नगर पंचायत का कार्य

Sun, 15 Feb 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hansar Nagar Panchayat work started in the newly constructed office
- विधायक ने नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय भवन का किया उद्घाटन
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। मलौली में तैयार नगर पंचायत हैंसर धनघटा कार्यालय भवन का शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान के बीच विधायक गणेश चंद चौहान ने उद्घाटन किया। भवन का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले वर्ष 26 मई को तामेश्वरनाथ दौरे पर किया था। कार्यालय में फर्नीचर आदि की व्यवस्था न होने से कार्यालय का संचालन हैंसर में किया जा रहा था।

शनिवार को दोपहर बाद विधायक गणेश चंद चौहान ने मलौली में पहुंचकर नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। कार्यालय भवन में शुभ प्रवेश के लिए विधिवत धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि नगर की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार संकल्पित है। नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन से जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। जरूरतमंदों का विकास होगा। नगरीय क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अमर राय अशोक उर्फ साधु यादव, अंशुमान सिंह, सरोज नन्दनी पांडेय, सभासद राजन पांडेय, शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed