फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hanging and dilapidated wires become trouble for consumers

Sant Kabir Nagar News: लटके व जर्जर तार बने उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत

Thu, 15 Dec 2022 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hanging and dilapidated wires become trouble for consumers
शहर के गोलाबाजार में लटक रहे जर्जर तार।संवाद - फोटो : KHALILABAD
लटके व जर्जर तार बने उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत
विज्ञापन

आए दिन लोकल फाल्ट से बाधित हो रही बिजली आपूर्ति
धरातल पर नहीं उतरी विद्युत निगम की योजना
संतकबीरनगर। जर्जर तार व खंभे बदलने की विद्युत निगम की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। शहर से गांव तक जर्जर व लटकते तार उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बने हैं। आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है।
शहर के कसैला, मड़या, गोला बाजार, विधियानी, मटिहना आदि क्षेत्रों में जर्जर और उलझे तार के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। नहसापार, सहसराव माफी, धवरियां आदि क्षेत्रों में तार काफी नीचे और उलझे हुए हैं। हल्की हवा चलने पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

उपभोक्ता राम नरेश, सुनील कुमार, जावेद आदि ने कहा कि जर्जर और लटके तारों को बदले जाने की जरूरत है, ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। इन लोगों ने कहा कि लोकल फाल्ट होने पर इसे ठीक कराने में कई-कई घंटे लग जाते हैं। इस पर भी विद्युत निगम को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता दिव्य रंजन ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोकल फाल्ट की जानकारी मिलते ही उसे तत्काल ठीक कराएं। जर्जर तारों को बदलने के लिए जल्द कदम उठाए
जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed