फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Half the city has floodlights, the rest of the area is waiting

Sant Kabir Nagar News: आधे शहर में दूधिया रोशनी, बाकी क्षेत्र इंतजार में

Thu, 08 Feb 2024 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Half the city has floodlights, the rest of the area is waiting
-मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक ही लगी हैं कामर्शियल लाइटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के डिवाइडर पर कामर्शियल लाइट लगाए जाने की योजना आधी अधूरी रह गई है। मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक लाइटें लगाने के बाद नगर पालिका प्रशासन शहर के अन्य हिस्सों में कामर्शियल लाइट लगाना भूल गया। इससे आधे शहर को दुधिया रोशनी मिल रही है, जबकि आधा शहर इससे वंचित है।

करीब एक साल पहले नगर पालिका प्रशासन ने शहर में कामर्शियल लाइटें लगाने की मुहिम शुरू की। इसके तहत मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक डिवाइडर पर कामर्शियल लाइटें लगाई गईं। इस पर करीब 45 लाख रुपये खर्च हुए। इसके बाद पालिका प्रशासन ने बजट न होने की बात कहकर लाइटें लगाने का काम बंद कर दिया। साथ ही शासन को और बजट के लिए प्रस्ताव भेजा। करीब साल गुजर जाने के बाद भी आजाद चौक से मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, बैंक चौराहा से लेकर शुगर मिल चौक तक कामर्शियल लाइटें लगने का शहरवासी इंतजार कर रहे हैं। जहां कामर्शियल लाइटेें लगी हैं, वहां शाम होते ही दुधिया रोशनी से शहर जगमग हो जाता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में लाइटें टिमटिमाती रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में जिन क्षेत्रों में कामर्शियल लाइटें नहीं लगी हैं, वहां के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर निवासी सुजीत कुमार, राम दयाल आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन को पूरे शहर में कामर्शियल लाइटें लगानी चाहिए, ताकि शहर को भूरपूर रोशनी मिल सके और शहर सुंदर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जिन क्षेत्रों में कामर्शियल लाइटें नहीं लगी है, उसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, अन्य क्षेत्रों में भी लाइटें लगा दी जाएगी। वैसे शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार किया गया है।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed