फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Had immediate action been taken, the Sevaipar incident would have been averted.

Sant Kabir Nagar News: त्वरित कार्रवाई हुई होती तो टल जाती सेवईपार की घटना

Thu, 20 Jun 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Had immediate action been taken, the Sevaipar incident would have been averted.
- धनघटा क्षेत्र के सेवईपार गांव में 27 मई से सुलग रही थी आग
विज्ञापन

-विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। मंगलवार को क्षेत्र के सेवईपार गांव में रास्ते के विवाद को सुलझाने गए पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। शासन के मंशा के अनुरूप समस्या का निदान त्वरित कर दिया गया होता तो घटना टल गई होती। पिछले 21 दिनों से इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच सुलग रही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद विवाद निस्तारण करने पहुंची टीम के साथ मारपीट की घटना हो गई।
सेवईपार गांव के प्रधान कृष्ण चंद्र यादव 27 मई को ही गांव के सार्वजनिक रास्ते पर गांव निवासी एक व्यक्ति के जरिए जबरन बांस-बल्ली लगाकर अवरुद्ध किए जाने की शिकायत बीडीओ और थाने पर दी थी। इसके अलावा समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान अन्य अधिकारियों से भी संपर्क करते रहे। लेकिन किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई और समस्या ज्यों की त्यों बनी रही, हालांकि पुलिस का कहना है कि शिकायत पत्र मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर रास्ते को खाली करवा दिया गया था।
विज्ञापन

गांव का माहौल दिन-प्रतिदिन गर्म होता चला गया। उसके बाद प्रधान पक्ष के लोग भी दूसरी साइड में बांस-बल्ली लगाकर उस शख्स का भी रास्ता रोक दिए। मामला जब चरम पर पहुंच गया तो एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार हरेराम यादव, हल्का लेखपाल और थाने से एक एसआई और दो सिपाही सेवईपार गांव पहुंचे और अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया। इसी दौरान पहले गांव के लोगों में आपसी विवाद हुआ उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। जिसमें एक हेड कांस्टेबल को चोट आई और उसकी वर्दी फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और वहां से मामले को शांत करने के बाद साथी पुलिसकर्मियों को लेकर थाने आए। पुलिस इस मामले में एक नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। गांववालों का कहना है कि जिस समय रास्ते को अवरूद्ध किया गया था उसी समय समस्या का समाधान कर दिया गया होता तो इस तरह का मामला सामने नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed