{"_id":"69c19a37b98d34919305ee45","slug":"guhyaraj-nishads-birth-anniversary-was-celebrated-at-the-bjp-office-khalilabad-news-c-227-1-sdn1035-155459-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भाजपा कार्यालय में गुह्यराज निषाद की जयंती मनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भाजपा कार्यालय में गुह्यराज निषाद की जयंती मनाई गई
Tue, 24 Mar 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कस्बा इटवा स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को गुह्यराज निषाद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि निषाद राज भगवान श्रीराम के अनन्य मित्र थे। वनवास के दौरान भगवान श्रीराम और निषाद राज का मिलन तथा उनका आत्मीय संवाद भारतीय संस्कृति में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल है। उन्होंने कहा कि निषाद राज ने समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को सम्मान दिलाने का कार्य किया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है और उनके आदर्शों पर चलकर समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।
इस अवसर पर चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल, जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, प्रदीप निषाद, प्रमोद पांडेय, पप्पू गौंड, गुड्डू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।