फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gram panchyar election

भाटपार गांव के मोहम्मद इस्माइल बने प्रधान

Mon, 14 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
gram panchyar election
भाटपार गांव के मोहम्मद इस्माइल बने प्रधान
विज्ञापन

- छह ब्लॉकों के रिक्त 138 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर हुआ था उप चुनाव
- सेमरियावां में वार्ड नंबर दस की रोकी गई मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। रिक्त प्रधान के एक पद और ग्राम पंचायत सदस्य के 138 पदों पर हुए उप चुनाव की मतगणना सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुई। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाटपार के मोहम्मद इस्माइल प्रधान चुने गए। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
खलीलाबाद के रिटर्निंग अफसर भाटपार ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में कुल 1233 मत पड़े थे, जिसमें 15 मत अवैध पाए गए, जबकि 1218 मत वैैध मिले। वोटों की गिनती में प्रत्याशी मोहम्मइ इस्माइल को 395 मत, जैनब खातून को 236 मत, यार मोहम्मद को 204 मत, पंकज गुप्ता को 199 मत,तरन्नुम को 125 मत और दीपक को 50 मत मिले। 159 मतों से मोहम्मद इस्माइल प्रधान पद पर विजयी घोषित किए गए। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चिलौना के वार्ड नंबर दो से रमेश कुमार, वार्ड नंबर तीन से आरती, वार्ड नंबर सात से प्रीती,वार्ड नंबर नौ से अजय सेन, गोरयाभार के वार्ड नंबर पांच से पूजा, वार्ड नंबर 13 से उमा, वार्ड नंबर छह से छाया देवी,वार्ड नंबर एक से कमलावती, वार्ड नंबर तीन से बलवंत, वार्ड नंबर चार से बबिता,वार्ड नंबर दो राजकुमार, तामा के वार्ड नंबर 11 से संतोष कुमार, वार्ड नंबर तीन से सच्चितानंद गोस्वामी, ,वार्ड नंबर दो रीता भारती, कर्री वार्ड नंबर छह से मुसिल हुसैन, वार्ड नंबर चार से रामप्रीत, वार्ड नंबर सात से सलाहुद्दीन, गोरयाभार वार्ड नंबर 12 से अजय, वार्ड नंबर दस सीता, वार्ड नंबर नौ से चंद्रभान, वार्ड नंबर 11 से रामसिधारे, वार्ड नंबर से शीतला, नौहट वार्ड नंबर दो से रीना, वार्ड सात से विभा शर्मा, वार्ड नंबर दस कुसुम सिंह, वार्ड नंबर 11 रमेश,दरूआजप्ती वार्ड नंबर तीन महेंद्र, वार्ड नंबर सात सालेहा खातून, वार्ड नंबर एक बाबूराम, वार्ड नंबर पांच राममिलन और वार्ड नंबर नौ से सोनी विजयी घोषित हुईं।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में तीन ग्राम पंचायतों के आठ वार्डों के पंचायत सदस्यों की मतगणना हुई। रिटर्निंग अफसर विमल कुमार और योगश उपाध्याय ने बताया कि नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी के वार्ड नंबर एक में 89 के सापेक्ष कुल 48 मत पड़े थे, जिसमें हरिशंकर को 26 मत तथा धर्मेंद्र को मात्र 22 मत मिला है। हरिशंकर को चार वोट से जीत मिली है। ग्राम पंचायत मडहाराजा के वार्ड नंबर तीन में 107 मत के सापेक्ष 80 मत पड़ा था, जिसमें तीजू चौरसिया को 40 मत तथा शेषनाथ को 39 मत मिले तथा एक मत अवैध रहा। इसमें एक वोट से तीजू चौरसिया को जीत मिली। वार्ड नंबर 11 में 137 के सापेक्ष 93 मत पड़े थे। जिसमें नीतू यादव को 50 वोट तथा राहुल को 42 मत मिले। नीतू यादव को आठ वोट से जीत हासिल हुई है। इसी तरह ग्राम पंचायत बलही के वार्ड नंबर तीन में 79 के सापेक्ष 37 मत पड़े थे। जिसमें सुरेमना को 27 और वासमती को 10 वोट मिले। इसमें सुरेमना को 17 वोट से जीत मिली। वार्ड नंबर छह में 71 के सापेक्ष 42 मत पड़े थे। जिसमें सरस्वती को 36 और बिंद्रावती को मात छ: वोट मिला। इसमें सरस्वती को 30 वोट से जीत मिली। वार्ड नंबर सात में 89 के सापेक्ष 64 मत पड़ा था। जिसमें संगीता को 32 और मालती को मात 30 वोट मिला। तथा दो वोट अवैध मिला। इसमें संगीता को दो वोट से जीत मिली। वार्ड नंबर आठ में 72 के सापेक्ष 34 मत पड़ा था। जिसमें बजरंगी को 30 और ब्रहम़देव को मात्र चार वोट मिला। इसमें बजरंगी को 26 वोट से जीत मिली।वार्ड नंबर 10 में 110 के सापेक्ष 68 मत पड़ा था। जिसमें कुसुम सिंह को 40 और मीना सिंह को 27 वोट मिला। इसमें कुसुम सिंह को 13 वोट से जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांथा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों के 11 वार्डो के ग्राम पंचायत सदस्य पद पर हुए चुनाव की मतगणना हुई। सांथा विकास खंड के ग्राम पंचायत कटया के पांच ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वार्ड नंबर 3 से संध्यादेवी, वार्ड नंबर 7 से बबलू, वार्ड नंबर 9 से चन्द्रभान, वार्ड नंबर 10 से सीताराम, वार्ड नंबर 12 से राजेश विजयी घोषित हुए। ग्राम पंचायत बौरब्यास में पांच सदस्यों के लिए मतदान हुआ था। जिसमें वार्ड नंबर एक से सोनिया, वार्ड नंबर 2 से किसमती चौरसिया, वार्ड नंबर 5 से भानमती देवी, वार्ड नंबर 11 से सुधादेवी, वार्ड नंबर 15 से मुख्तार विजयी घोषित हुए।ग्राम पंचायत बरगदवा माफी में वार्ड नंबर 9 से सुमित्रा देवी को विजयी घोषित किया गया।
सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुुसार ब्लॉक के त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना स्थल नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहा बेग में हुई। सात घंटे तक मतगणना हुई। उप चुनाव में 11 ग्राम पंचायतों के 55 वार्डों में सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था । जिसमे एक वार्ड को छोड़कर बाकी 54 वार्ड संख्या के सदस्य पद की गणना हुई। ग्राम पंचायत सालेहपुर से वार्ड नं एक से खलीकुन्निशा, वार्ड संख्या दो से निजामुद्दीन, वार्ड नं 3 से सहरबानो, वार्ड संख्या पांच से सैयद अहमद अशरफ़, वार्ड संख्या 7 से मोहम्मद अयूब, वार्ड संख्या 8 से सबीना नाज, वार्ड संख्या में 9 से सीताराम तथा वार्ड संख्या 11 से लक्ष्मण प्रसाद एवं वार्ड संख्या 14 से अंजली से विजयी हुई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भेलवासी के वार्ड संख्या एक से अरविंद कुमार, वार्ड संख्या 2 से अंजनी , वार्ड संख्या 3 से राम सुभग, वार्ड संख्या 4 से फूलमती, वार्ड संख्या 5 से प्रभावती देवी, वार्ड संख्या 6 से योगेंद्र एवं वार्ड संख्या 7 से सुनील कुमार विजयी हुए। ग्राम पंचायत उंचहराकला में वार्ड संख्या 5 से शमशाद अहमद, वार्ड संख्या 6 से आयशा खातून, वार्ड संख्या 7 से साफिया खातून वार्ड संख्या 11 से सजीर अहमद एवं वार्ड संख्या 13 से सिरताजी देवी विजयी घोषित हुईं। ग्राम पंचायत तेनुहारी दोयम में वार्ड संख्या 3 से अश्वनी कुमार तथा वार्ड संख्या 5 से भोलेनाथ विजयी हुए। ग्राम पंचायत सौरहा-सिंहोरवां में वार्ड संख्या एक से अखिलेश कुमार, वार्ड संख्या 2 से मर्यादी देवी, वार्ड संख्या 3 से नंदलाल तथा वार्ड संख्या 4 से चंद्रभान विजयी घोषित हुए।इसी प्रकार ग्राम पंचायत चोरहा में वार्ड संख्या 4 में रईसा खातून विजयी हुईं। ग्राम पंचायत मूड़ाडीहाबेग में वार्ड संख्या एक से सफवाना खातून विजयी घोषित हुईं। ग्राम पंचायत कोहरियावां में हुए एक वार्ड के चुनाव के लिए वार्ड संख्या 11 से मोहम्मद साकिब विजयी हुए। ग्राम पंचायत अहिरौली प्रथम में वार्ड संख्या एक से राजीव प्रताप सिंह, वार्ड संख्या 3 से कलावती, वार्ड संख्या 4 से प्रभावती, वार्ड संख्या 6 से दिनेश कुमार, वार्ड संख्या 8 से धनपत, वार्ड संख्या 9 से इंद्रावती देवी, वार्ड संख्या 11 से मालती देवी तथा वार्ड संख्या 10 से मनीता देवी विजयी हुईं। ग्राम पंचायत छंगुरिया-बंगुलिया से वार्ड संख्या एक से चेतन कुमार, वार्ड संख्या 2 से संगीता प्रजापति, वार्ड संख्या 3 से जगन्नाथ, वार्ड संख्या 4 से माया देवी, वार्ड संख्या 5 से सुधीर, वार्ड संख्या 6 से कुमारी नीतू, वार्ड संख्या 8 रामरति, वार्ड संख्या 9 महेश प्रसाद, वार्ड संख्या 10 मो अकरम, वार्ड संख्या 11 में मुकेश कुमार विजयी घोषित किए गए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सिसवातालिब में वार्ड संख्या 3 में अमीरूल्लाह, वार्ड संख्या 5 में सायरा खातून, वार्ड संख्या 6 से किरन, वार्ड संख्या 7 में शमीमा खातून, वार्ड संख्या 8 में राजेन्द्र कुमार, वार्ड संख्या 11 से मो नसीम विजयी घोषित हुए। जबकि वार्ड संख्या दस की मतगणना रोक दी गई। पंचस्थानि चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के डी पांडेय ने बताया कि सेमरियावां, सांथा, खलीलाबाद, नाथनगर, हैंसर बाजार और पौली में रिक्त सदस्य पद के 138 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना कराई गई। जबकि खलीलाबाद में भाटपार में प्रधान पद की गणना हुई। विजयी प्रत्याशियो को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।

जीत के बाद रिकॉर्ड में हार दर्ज किए जाने का मढ़ा आरोप
सेमरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआरी में ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी ने चुनाव जीतने के बाद भी हार दर्ज किए जाने का आरोप मढ़ा है। सोमवार को आरओ को शिक़ायत देकर गुहार लगाई है। महुआरी गांव के मुन्नीलाल का आरोप है कि वह अनुसूचित जाति आरक्षित सीट वार्ड संख्या 13 से चुनाव लड़ा। दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना में उसके चुनाव चिन्ह ओखली को 57 मत तथा दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी परमात्मा के चुनाव चिन्ह आम को 17 मत तथा तीसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी फूल चंद के चुनाव चिन्ह अंगूर को 13 मत मिले थे। जबकि दो मत अवैध रहा । इस वार्ड में कुल 89 मत पड़े थे। 25 मई को शपथ ग्रहण के लिए ब्लॉक द्वारा भेजी गई जीते सदस्यों की सूची में परमात्मा को जीत दर्शाया गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार परमात्मा का नाम विजेता दर्ज कर दिया गया है। शपथग्रहण भी न हो सकी। गांव में 13 ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव हुए हैं, लेकिन किसी भी निर्वाचित सदस्य को प्रमाण पत्र नही मिला है। तत्काल इसकी सूचना एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय को दी गई थी, तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि इसको सही करा दिया जाएगा। आर ओ विनोद कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करिए। यह पहले का मामला है। इसमें वह कुछ नहीं कर सकते हैं। वहीं इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी शशिभूषण पांडेय ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मतगणना पर्ची से मिलान कर ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed