{"_id":"6712c14d59638eac8008f9b8","slug":"government-approvalhope-for-industrial-development-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-122469-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शासन की मंजूरी... औद्योगिक विकास की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शासन की मंजूरी... औद्योगिक विकास की जगी उम्मीद
Sat, 19 Oct 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जिले में औद्योगिक विकास के लिए मंजूरी दी है। इसके तहत एफडीआर तकनीक के तहत सड़क बनेंगी। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण व विकास के कई कार्य कराए जाएंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश राज्य औद्यागिक विकास प्राधिकरण ने नौ जिलों के 24 औद्योगिक क्षेत्रों के कायाकल्प को मंजूरी प्रदान की है। इनमें संतकबीरनगर भी शामिल हैं। इसके तहत जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर भेजा जाएगा, ताकि बजट उपलब्ध हो सके। इस योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र में एफडीआर तकनीक से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का निर्माण होगा।
इस तकनीक से बनी सड़क की सामग्री को उखाड़कर दोबारा इसका उपयोग कर नई सड़क बनाई जा सकेगी। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र की नालियों का निर्माण कराए जाने और पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक करने के कार्य होंगे।
विज्ञापन
प्रशासन ने भी अब औद्योगिक क्षेत्र के विकास की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कराई जानी है। इसके लिए संभावित कार्यों के बारे में रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा, इसके बाद बजट उपलब्ध कराए जाएंगे।