फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Got the gift of Atal Room and Kabir Auditorium

Sant Kabir Nagar News: अटल कक्ष व कबीर सभागार की मिली सौगात

Sun, 30 Jun 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Got the gift of Atal Room and Kabir Auditorium
- मुख्यमंत्री ने लखनऊ से ऑनलाइन लोकार्पण किया
विज्ञापन

- शिक्षकों के प्रशिक्षण के साथ बीटीसी के छात्र-छात्राओं के पढ़ाई में नहीं होगी मुश्किल
- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक करोड़ 15 लाख की लागत से तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक करोड़ 15 लाख की लागत से बनकर तैयार अटल कक्ष और कबीर सभागार का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन किया। कलक्ट्रेट के एनआईसी में सजीव प्रसारण दिखाया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सिर्फ एकेडमिक भवन था, जहां शिक्षकों के प्रशिक्षण के साथ बीटीसी के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई होती है। अन्य कोई भवन न होने से समस्या आ रही थी। शासन स्तर से परिसर में कबीर सभागार और अटल कक्ष का निर्माण कराया गया। दोनों परियोजनाओं पर एक करोड़ 15 लाख रुपये खर्च हुए। परियोजना छह माह पहले बनकर तैयार हो गया। लेकिन लोकार्पण का इंतजार हो रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा प्रतिष्ठान से प्रदेश के सभी डायट में बने भवन का ऑनलाइन लोकार्पण किया। जिसमें संतकबीरनगर के डायट में बने अटल कक्ष और कबीर सभागार भी शामिल था। लोकार्पण होने से अब शिक्षकों के प्रशिक्षण के साथ ही बीटीसी के छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में मुश्किल नहीं होगी। इसके अलावा समय-समय पर होने वाले अन्य कार्यक्रम भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अटल कक्ष और कबीर सभागार का निर्माण एक करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से हुआ है। इसका लोकार्पण होने से प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed