फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gorakhpur won the final

संतकबीरनगर को हराकर गोरखपुर की टीम बनी विजेता

Wed, 25 Oct 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur won the final
पुलिस लाइंस में क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी को पुरस्कार देते आईजी गोरखपुर मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में चल रही 19 वीं जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गोरखपुर की टीम ने संतकबीरनगर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। संतकबीरनगर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन


बीस ओवर के इस मैच में संतकबीरनगर की टीम ने 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोरखपुर की टीम ने 17 ओवर एक गेंद पर 109 रन बनाकर जीत हासिल की। इसमें गोरखपुर की ओर से दीपक ने 46 रनों की पारी खेली। गोरखपुर टीम की ओर से नौ रन देकर चार विकेट लेने वाले पवन कुमार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


विजेता गोरखपुर टीम को पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर मोहित अग्रवाल, डीआईजी बस्ती राकेशचंद्र साहू व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने शील्ड प्रदान किया। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द के साथ चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। इस अवसर पर सीओ रमेश कुमार, सीओ मेंहदावल हौसला प्रसाद, आरआई अशोक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed