{"_id":"6987a40ae0365dccc5019028","slug":"goat-killed-after-being-run-over-by-an-auto-rickshaw-fight-breaks-out-after-complaint-is-filed-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145673-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑटो से कुचलकर बकरे की मौत, शिकायत पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑटो से कुचलकर बकरे की मौत, शिकायत पर मारपीट
Sun, 08 Feb 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
महुली। नगर पंचायत हरिहरपुर के बगिया टोला निवासी संगीता पत्नी अनिल के बकरे की ऑटो से दब कर मौत हो गई। उलाहना लेकर पहुंची संगीता को विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीचबचाव करने गई रिश्तेदारी में आईं महिलाओं को भी पीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संगीता पत्नी अनिल ने तहरीर दी है कि शुक्रवार को उसका बकरा घर के सामने खड़ा था। मोहल्ले के ही एक टेंपो चालक ने बकरे को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। लोगों के समझाने के बाद वह बकरे को दफन कर दिया। शनिवार की सुबह जब वह इसका उलाहना देने उसके घर गई तो टेंपो चालक व अन्य लोगों ने उसके घर पर आकर लाठी-डंडा व लोहे के पाइप तथा ईंट पत्थर से हमला कर दिया। रुधौली से आई उसकी रिश्तेदार गुड़िया और पूजा को भी चोटें आईं। एसओ रजनीश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।